भव्य गणपति उत्सव: हर साल हम भक्तों के लिए दिल्ली में मुंबई के लाल बाग के राजा का भव्य गणपति उत्सव आयोजित करते हैं। आपकी आस्था को और भी मजबूत बनाने के लिए, हम इस महोत्सव में विशेष पूजा, आरती, और दर्शन की व्यवस्था करते हैं। यह आयोजन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि भक्तों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अवसर है।
पहला गणपति महोत्सव: ट्रस्ट की स्थापना के केवल 10 दिनों के भीतर, 17 से 27 सितंबर 2015 तक पंजाबी बाग के जन्माष्टमी पार्क में पहला गणपति महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन ने दिल्ली में गणपति उत्सव की एक नई परंपरा की शुरुआत की। मन्नतों के देवता लाल बागचा राजा की भव्य प्रतिमा मुंबई से लाकर दिल्ली में स्थापित की गई, और भक्तों के लिए दर्शन, पूजन और भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया। इस आयोजन ने ट्रस्ट की सदस्यता की प्रक्रिया को भी प्रारंभ किया, और जल्द ही 105 समर्पित सदस्यों ने इस पवित्र यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया।
विस्तार और भव्यता की ओर यात्रा (2016-2019): पहले सफल आयोजन के बाद, ट्रस्ट ने हर वर्ष गणपति महोत्सव को और भी भव्य और व्यापक बनाने का प्रयास किया। 2016 से 2019 के बीच, नेताजी सुभाष प्लेस, दिल्ली में लगातार चार वर्षों तक गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। हर वर्ष, महोत्सव का विस्तार किया गया और इसे नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया गया।
आभार और धन्यवाद: लाल बाग का राजा ट्रस्ट के इस महान यात्रा में, हम सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, और भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस धार्मिक और सामाजिक मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। गणपति बप्पा मोरया!