Lal Bagh Ke Raja Trust Delhi

हमारा परिचय

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री सिद्धिविनायक गणपति जी और लालबागचा राजा, मुंबई के दर्शनों से प्रेरित एक सेवा‑यात्रा।

— हमारा परिचय

लाल बाग का राजा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री सिद्धिविनायक गणपति जी मुंबई और लाल बागाचा राजा मुंबई के दर्शनों से प्रेरित होकर, श्री राकेश बिंदल जी ने धर्मपरायण समर्पित सदस्यों के समूह के साथ 2015 में लाल बाग का राजा ट्रस्ट (पंजी) दिल्ली की स्थापना की । ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य धार्मिक उत्सवों और सामाजिक समरसता को प्रसारित करना और मन्नतों के देवता लाल बागचा का राजा के मूर्तिकार द्वारा निर्मित समरूप गणपति जी की प्रतिमा लाल बाग मुंबई से लाकर दिल्लीवासियों के लिए सुलभ दर्शनों हेतु गणपति उत्सव का प्रति वर्ष आयोजन करना है I इसी संकल्प से प्रथम गणपति महोत्सव का शुभारम्भ सन 2015 में तत्कालीन गृह मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया |

तदुपरान्त सन 2016 में द्वितीय, 2017 में तृतीय, 2018 में चतुर्थ तथा 2019 में पंचम गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | अपार जन समहू की धार्मिक प्रवृत्ति और भावना के अनुरूप भागवत कथा परम श्रधेय श्री मृदुल कृष्ण शास्त्री जी द्वारा वाचन का समावेश 2017, 2018 एवं 2019 में किया गया I माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायको, धर्मगुरुओ तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की उपस्थिति हमेशा बनी रही। मुंबई के कलाकारों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो को प्रस्तुत किया गया |

इन वर्षो में श्रोताओं, दर्शनार्थियों के जन-समूह का ध्यान रखते हुए पूरे पंडाल को वातानुकूलित किया गया । सुरक्षा, संरक्षा, खान-पान, झूला, मेला बाज़ार, जन सुविधा इत्यादि सभी का समुचित विस्तार किया गया । सभी दर्शनार्थियों हेतु प्रसाद तथा भण्डारे का विशेष प्रबंध किया गया । आज इस महोत्सव की पहचान भारत के सबसे भव्य, दिव्य और विशाल धार्मिक गणपति महोत्सव के रूप में हो रही है |

तदुपरान्त पूर्व की भांति सन 2022 में छठा तथा 2023 में सातवाँ गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमे लगभग 28 से 30 हज़ार दर्शनार्थी प्रतिदिन सम्मिलित होते थे I

इस वर्ष आठवें गणपति महोत्सव का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है I इस दौरान श्रोताओ और दर्शनाभिलाषियो की संख्या 1.50 लाख से 2.00 लाख होने का अनुमान है I अतः महोत्सव लगभग 12.5 एकड़ क्षेत्रफल के डी डी ए ग्राउंड, समीप संत निरंकारी समागम स्थल, बुराड़ी, दिल्ली में किया जा रहा है। मुख्य पंडाल सज्जायुक्त 2 लाख वर्ग फुट में सुरक्षा, संरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सहित होगा I

भूमि पूजन 25.08.24 को दिन में 11.00 बजे से महोत्सव स्थल में होगा | मुख्य कार्यक्रमों का शुभ-आरम्भ दिनांक 07.09.24 से 16.09.24 समय अपरान्ह 02.00 बजे से रात्री 12.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस वर्ष 07.09.24 से 11.09.24 तक श्री हनुमंत कथा वाचन बाबा बागेश्वर धाम सरकार परम श्रधेय श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा एवम 12.09.24 से 16.09.24 तक श्री राम कथा वाचन परम श्रधेय श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा अपरान्ह 03.00 बजे से प्रभु इच्छा तक तथा तदुपरांत धार्मिक क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित विभूतियो द्वारा भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन निश्चित किया गया है I कथा के पश्चात भक्तो हेतु विशाल भंडारे की व्यवस्था है I सभी कार्यक्रमो का प्रचार-प्रसार और सीधा प्रसारण विभिन्न टी वी चैनलों, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से किया जायेगा । मेला बाज़ार, फ़ूड कोर्ट और आधुनिक प्रकार के विविध झूलो का प्रबंध भी निश्चित किया गया है I

इस गणपति महोत्सव को गति प्रदान करने हेतु प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, व्यवसाइयो, धर्मपरायण व्यक्तियों, संस्थाओ व संस्थानों की सहभागिता, योगदान तथा अनुदान, लाल बाग का राजा ट्रस्ट (पंजी) दिल्ली द्वारा सादर अपेक्षित है। ट्रस्ट 80G की छूट का पात्र है|

— परिचय · मिशन · दृष्टिकोण

हमारी यात्रा जिन स्तंभों पर टिकी है

2015 से अब तक — श्रद्धा, सेवा और संस्कार के मार्ग पर ट्रस्ट की निरंतर यात्रा।

गणपति महोत्सव

2018 में चतुर्थ तथा 2019 में पंचम गणपति महोत्सव, अपार जन समहू की धार्मिक प्रवृत्ति और भावना के अनुरूप भागवत कथा परम श्रधेय श्री मृदुल कृष्ण शास्त्री जी द्वारा वाचन का समावेश 2017, 2018 एवं 2019 में किया गया

हमारा मिशन

ट्रस्ट की स्थापना के केवल 10 दिनों के भीतर, 17 से 27 सितंबर 2015 तक पंजाबी बाग के जन्माष्टमी पार्क में पहला गणपति महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन ने दिल्ली में गणपति उत्सव की एक नई की शुरुआत की।

हमारा दृष्टिकोण

हमारा उद्देश्य भक्ति, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से समाज में सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देना है। गणपति महोत्सव के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को जोड़कर भक्तों को आस्था, संस्कार और सेवा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाता है।

— हमारी समिति

वे लोग जो इस मिशन को दिशा देते हैं

ट्रस्ट के मार्गदर्शक सदस्य, जिनके समर्पण और नेतृत्व से यह सेवा‑यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

राकेश बिन्दल संस्थापक & चेयरमैन

सत्यभूषण जैन सीनियर वाईस चेयरमैन

प्रदीपकुमार अग्रवाला प्रधान

धर्मपाल सिंघला मुख्य यजमान

हमारी समिति का संदेश

सेवा के इस पावन संकल्प में आपका साथ अनमोल है।

लाल बाग का राजा ट्रस्ट के साथ स्वयंसेवक बनकर आप भी हमारे मिशन में योगदान कर सकते हैं। हमारे विभिन्न कार्यक्रमों में आपका सहयोग अनमोल है। आज ही स्वयंसेवक बनें और अपने समय व कौशल से समाज में सकारात्मक प्रभाव डालें।

गणपति महोत्सव का आयोजन

कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों की सहायता

नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण

हर जीव के प्रति करुणा और सेवा का संकल्प